Baran: सशक्त बारां प्रगति को शक्ति अभियान के तहत मांगरोल में शिविर 17 फरवरी को
Baran बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि जिले में सशक्त बारां प्रगति को शक्ति अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को ब्लॉक अटरू में विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 131 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया शिविर में संयुक्त सहायता, अंग उपकरण योजनान्तर्गत ट्राइसाईकिल के 23, श्रवण यंत्र के 02, बैसाखी के 02, एम. आर. कीट के 04 व वॉकर के 01 आवेदन प्राप्त हुए। इसी क्रम में विभिन्न विभागों के माध्यम से आगामी शिविर 17 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे सोमवार को स्थान पंचायत समिति, मांगरोल में शिविर आयोजित किया जाएगा।
नोटः- विशेष योग्यजन अपनी यू.डी.आई.डी. कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेकर आए ताकि विभिन्न सेवाएँ यथा बस पास जारी करना, दिव्यांग सहायतार्थ उपकरण बाँटना, पेंशन सत्यापन, पालनहार सत्यापन आदि से लाभान्वित किया जा सके।