Baran: सशक्त बारां प्रगति को शक्ति’ अभियान के तहत विशेष योग्यजनों के लिए शिविर जारी

Update: 2025-02-21 13:28 GMT
Baran बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहायक निदेशक शुभम नागर ने बताया कि जिले में सशक्त बारां प्रगति को शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक छबड़ा में विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 69 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया, शिविर में संयुक्त सहायता अंग उपकरण योजनान्तर्गत ट्राइसाईकिल के आठ, व्हीलचेयर के चार, आवेदन प्राप्त हुए तथा दिव्यांजनों के चिकित्सा प्रमाण पत्र 41, दिव्यांगजनों के द्वारा 32 यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रशन करवाया गया एवं बस पास 3 बनवाए गए।
इसी क्रम में विभिन्न विभागों के माध्यम से आगामी शिविर 24 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे सोमवार को पंचायत समिति, छीपाबड़ौद में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन अपनी यू.डी. आई.डी. कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेकर आये ताकि विभिन्न सेवाएँ यथा बस पास जारी करना, दिव्यांग सहायतार्थ उपकरण बाँटना, पेंशन सत्यापन, पालनहार सत्यापन आदि से लाभान्वित किया जा सके।
 
Tags:    

Similar News