Baran: ‘सशक्त बारां प्रगति को शक्ति’ अभियान के तहत विशेष योग्यजनों के लिए शिविर जारी
Baran बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि जिले में सशक्त बारां प्रगति को शक्ति अभियान के अन्तर्गत बुधवार को ब्लॉक किशनगंज में विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 88 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया शिविर में संयुक्त सहायता अंग उपकरण योजनान्तर्गत ट्राइसाईकिल के 29, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल 11, व्हीलचेयर तीन, श्रवण यंत्र तीन, ब्लाइंड स्टिक एक व बैसाखी एक आवेदन प्राप्त हुए तथा 17 दिव्यांगजनों के चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाए गए एवं दिव्यांगजनों के द्वारा 30 यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रशन करवाया गया एवं आधार सीडिंग 30 कराए गऐ।
इसी क्रम में विभिन्न विभागों के माध्यम से आगामी शिविर 20 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे गुरुवार को स्थान पंचायत समिति, शाहाबाद में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन अपनी यू.डी.आई.डी. कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेकर आए ताकि विभिन्न सेवाएँ यथा बस पास जारी करना, दिव्यांग सहायतार्थ उपकरण बाँटना, पेंशन सत्यापन, पालनहार सत्यापन आदि से लाभान्वित किया जा सके।