Baran: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Update: 2024-12-10 14:32 GMT
Baran बारां। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित डीएचईडब्ल्यू के माध्यम से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ग्राम कोयला में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बारां ब्लॉक सुपरवाइजर मोनिका शर्मा ने छात्राओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी दी। साथ ही इसकी रोकथाम के लिए सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पर जाने की सलाह तथा विभागीय योजनाओं शिक्षा सेतु, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना आदि की जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा शर्मा ने भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व पोक्सो एक्ट 2012 कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के बारे में जानकारी दी। सखी केंद्र काउंसलर मंजू प्रजापति द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) एवं 181 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम साथिन संतोष गुप्ता एवं विद्यालय स्टाफ प्रियंका नागर, गौरव श्रोत्रिय, उमेश राठौर उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->