Baran बारां । जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 6 मार्च को प्रातः 11 बजे से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाएगी। जिसमें आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई कर समाधान किया जाएगा।
Tags: