Baran बारां । समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर के आदेशानुसार अनुसूचित जाति समुदाय के व्यक्तियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी से जुड़े पंचतीर्थ पर निःशुल्क यात्रा माह सितम्बर-अक्टूबर 2025 में करवाई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति इस योजना के आवेदन जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बारां से ऑनलाईन या ऑफलाईन प्राप्त कर सकते हैं।
Tags: