Baran: सुरक्षा स्वयंसेवकों हेतु आवेदन की तिथि 10 जून तक बढ़ी

Update: 2025-06-09 12:48 GMT
Baran बारां । नियंत्रक (जिला कलक्टर) नागरिक सुरक्षा रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिले में तहसील, उपखण्ड स्तर पर नए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको के मनोनयन, चयन करने के लिए उपखण्ड कार्यालय पर इन्छुक नागरिकों के आवेदन प्राप्त करने की तिथि 20 मई 2025 नियत की गई थी। सुरक्षा स्वयंसेवकों के जिले में लक्ष्य मुताबिक काफी कम आवेदन प्राप्त हुए है। अतः नवीन नागरिकों के आवेदन प्राप्त करने की तिथि को 10 जून 2025 तक बढ़ाया जाता है। शेष आदेश एवं प्रक्रिया यथावत रहेंगी। चयनित स्वयं सेवकों को निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News