माहौल शांत, लेकिन एहतियातन पुलिस तैनात, लेकिन कर्फ्यू जैसा माहौल
अम्बामाता थाना क्षेत्र में मल्लातलाई के गांधीनगर और आसपास के क्षेत्र में तनाव
उदयपुर उदयपुर अम्बामाता थाना क्षेत्र में मल्लातलाई के गांधीनगर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार रात को हुए तनाव के बाद गुरुवार को माहौल शांत रहा, लेकिन एहतियातन पुलिस की तैनाती रखी गई। पुलिस अधिकारियों की भी आवाजाही क्षेत्र में बनी रही। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में बुधवार रात को दो पक्षों में तनाव की स्थिति हो गई थी। आपसी हमले के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हमले में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थी, वहीं कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। एक बारगी स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस-प्रशासन भी सकते में आ गया था। हालांकि समय रहते स्थिति नियंत्रित कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किए थे। घटनाक्रम में बाबूलाल, निखिल, शाहनवाज, मुख्तियार आदि को हॉस्पिटल पहुंचाया गया था।
खेत में काम कर रहे युवक पर लठ से हमला किया, मौत
उदयपुर. फतहनगर. निकटवर्ती ग्राम वासनीकला में रास्ते के विवाद में एक व्यक्ति ने खेत में काम रहे युवक पर लठ से हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर रास्ता जाम कर दिया। जो समझाइश के बाद खोला गया। जानकारी के अनुसार गुलाब कुमावत (40) खेत में काम कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया। सिर में चोट लगने से गुलाब मौके पर ही मर गया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर रास्ता जाम कर दिया करीबन आधे घंटे रास्ता जाम रहने के दौरान फतहनगर-दरीबा मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।
मावली डिप्टी कैलाश कुंवर, मावली तहसीलदार पर्वत सिंह, नायब तहसीलदार सम्पत सिंह भाटी, डबोक थानाधिकारी छेल सिंह सहित फतहनगर, मावली व डबोक थाने का जाप्ता पहुंचा। पुलिस ने आक्रोशित लोगों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। लोगों ने बताया कि गुलाब गांव के चमन सिंह राजपूत के खेत पर सिजारे का काम करता था। उसी खेत से जाने के लिए रास्ते को लेकर रायसिंह राजपूत से विवाद भी चल रहा था। शाम करीब पांच बजे रायसिंह पहुंचा और यहां काम कर रहे गुलाब से मारपीट करना शुरू कर दी।