दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इंकार नहीं कर रहा है।

सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि पुलिस यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है।

Tags: