महेश जयंती महोत्सव पर शतरंज प्रतियोगिता में अर्पण बाहेती बने विजेता

Update: 2023-05-20 10:25 GMT
महेश जयंती महोत्सव पर शतरंज प्रतियोगिता में अर्पण बाहेती बने विजेता
  • whatsapp icon
नागौर। नागौर श्री महेश जयंती महोत्सव के तत्वावधान में शाम शहर के माहेश्वरी सेवा सदन में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों ग्रुप में शहर के 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। श्री महेश जयंती महोत्सव की इस शतरंज प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम अर्पण बाहेती व द्वितीय अनंत मनिहार तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम समूह अनुज गट्टानी व द्वितीय श्रेयांस काबरा रहे। खेल समन्वयक प्रवीण काबरा ने बताया कि 15 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रथम अर्पण बाहेती व द्वितीय अंता मनिहार तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम अनुज गट्टानी व द्वितीय श्रेयांस काबरा रहे। प्रतियोगिता के दौरान यूथ क्लब के अध्यक्ष शिवकांत बिड़ला, विमल झावर, बृजमोहन राठी, पंकज गट्टानी, गोपाल जाजू, महेश दरक, गिरिराज बजाज समेत कई लोग मौजूद रहे। खेल संयोजक काबरा ने बताया कि महेश जयंती महोत्सव के तहत 29 मई तक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
Tags:    

Similar News