Rajasthan राजस्थान : उदयपुर जिले के सायरा क्षेत्र स्थित पुनावली गांव में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। रात करीब 8 बजे हथियारबंद बदमाशों ने मांगीलाल पुरोहित के घर पर धावा बोला।
बदमाशों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर परिवार की तीन महिलाओं को बंदूक और तलवार की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने महिलाओं से पहने हुए सोने-चांदी के आभूषण छीन लिए और अलमारी में रखी नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
उनके जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल सायरा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Tags: