Alwar: केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री 21 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे
Alwar अलवर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री व अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव 21 अप्रैल को संसदीय क्षेत्रा अलवर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रमानुसार केंद्रीय मंत्री श्री यादव प्रातः 9 बजे खैरथल में दिशा की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12ः30 बजे तिजारा रोड स्थित अपनाघर शालीमार गेट नं. 3 रामजी की प्रतिमा के पास अमृत धाम (वृद्वाश्रम) के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे, दोपहर 3 बजे अलवर के जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेंगे, सांय 5ः05 बजे सनराइज रिसॉर्ट कटी घाटी पर 17वां वार्षिक पुरस्कार समारोह ऐक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के कार्यक्रम में भाग लेंगे, सांय 6 बजे अलवर में जिला स्तरीय वक्फ संशोधन बिल कार्यशाला में एवं सांय 7 बजे रिवाज रिसॉर्ट अलवर में संयुक्त व्यापारी महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।