Alwar: भूपेंद्र यादव की सिफारिश पर रेलवे ने दो स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव किया स्वीकृत

Update: 2025-06-21 13:43 GMT
Alwar अलवर । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव की अनुशंषा पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजगढ रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस एवं खैरथल रेलवे स्टेशन पर बाडमेर-दिल्ली मालाणी एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृत किया है। इसके लिए केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों स्टेशनों पर इन एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों के आवागमन में सुविधा होगी।
Tags:    

Similar News