Alwar: गिव अप अभियान के तहत 57 व्यक्तियों को नोटिस जारी

Update: 2025-02-21 13:52 GMT
Alwar अलवर । राज्य सरकार द्वारा अपात्र खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों को स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा सूची से नाम हटवाने के लिए जिले में 28 फरवरी तक चलाए जा रहे गिव अप अभियान के तहत अपात्रा उपभोक्ताओं की पहचान हेतु 57 परिवारों को नोटिस जारी किए गए हैं। पात्रता नहीं होने के बावजूद भी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने की स्थिति में दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जावेगी।
जिला रसद अधिकारी श्री विनोद जुनेजा ने बताया कि विभाग द्वारा गिव अप अभियान के तहत नाम हटाने की प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया गया है। अब कोई भी अपात्र व्यक्ति खाद्य विभाग राजस्थान के पोर्टल https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक ‘गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) से स्वतः हटने के लिए आवेदन करें’ पर आवेदन कर अपनानाम स्वयं खाद्य सुरक्षा सूची से हटा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आज दिनांक तक कुल 1156 परिवारों की 4855 यूनिट्स हटाई जा चुकी है।
Tags:    

Similar News