Alwar: बैलों से खेती करने पर प्रोत्साहन राशि एवं गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए दिया जाएगा अनुदान
Alwar अलवर । कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पी.सी मीणा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में हरित बजट के तहत जिले के लघु एवं सीमान्त कृषकों को बैलों से खेती करने पर प्रोत्साहन राशि 30 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिये जाने तथा किसानों को गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए अनुदान दिये जाने की घोषणा की गई है। अतः बैलों से खेती करने वाले लघु सीमान्त कृषक आवेदन करने के लिए संबंधित कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकार से सम्पर्क कर अपना आवेदन करें।