Alwar : वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Alwar अलवर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देसूला में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण हेतु पौधारोपण करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण स्वच्छ होगा तभी वातावरण भी स्वस्थ बनेगा इसके लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपना नैतिक दायित्व समझते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु ना केवल पौधा लगाए बल्कि उसकी देखरेख भी करें।