Alwar अलवर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे Give up अभियान के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लोग 31 जनवरी तक अपने नाम हटवा सकते हैं।
जिला रसद अधिकारी श्री विनोद कुमार जुनेजा ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजा से अपात्र लोगों के नाम हटवाने हेतु Give up अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलाया जा रहा है। जिले के सक्षम व्यक्ति अभियान के तहत अपने उचित मूल्य दुकानदार या मिनी सचिवालय स्थित जिला रसद अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाए। निर्धारित तिथि तक अपना नाम नहीं हटवाने वाले अपात्र अथवा सक्षम व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर वसूली/रिकवरी व दण्डात्मक कार्रवाई की जावेगी। उन्होंने बताया कि अब तक खाद्य सुरक्षा योजना में से 465 परिवारों की 1952 यूनिटस हटाई जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के ऐसे लाभार्थी जो आयकरदाता, चौहपहिया वाहन धारक, वार्षिक आय एक लाख रूपये से अधिक है तो स्वेच्छा से अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार/जिला रसद कार्यालय अलवर में उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना नाम हटवा सकते हैं। प्रपत्र जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों पर उपलब्ध है।