Alwar अलवर । राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 30 मार्च) के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम में गरीब एवं अन्त्योदय कार्यक्रम का जिला स्तरीय समारोह आयोजित होगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में इसी प्रकार 28 मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुशासन समारोह, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक युवा एवं रोजगार उत्सव, 30 मार्च को सांय 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 31 मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक निवेश उत्सव आयोजित होगा।