कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम अशोक गहलोत ने की टिप्पणी

CM Ashok Gehlot राजस्थान राज्यसभा चुनाव

Update: 2022-05-31 11:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले तीनों नेता मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस के तीनों राज्यसभा प्रत्याशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां तीनों नेताओं को तिलक लगाया गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुभाष चंद्रा को निर्दलीय उतारने पर सीएम अशोक गहलोत ने टिप्पणी की। सीएम ने कहा कि भाजपा का इस तरह उम्मीदवार उतारने का पुराना तरीका है। ये लोग चुनाव का माहौल खराब करना चाहते हैं। भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग के लिए सुभाष चंद्रा को निर्दलीय उतारा है। गहलोत ने कहा कि 2020 में सरकार बचाने वाले विधायक ही राज्य सभा चुनाव में हमें जिताएंगे। सभी विधायक हमारे साथ हैं।तीनों उम्मीदवारों ने थाली में 500-500 रुपए भी रखे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट मौजूद रहे। वहीं तिलक लगाने के बाद सभी ने राज्यसभा में जीत का विक्ट्री साइन भी दिखाया। इसके बाद सभी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की मूर्ति पर मालार्पण किया। इसके बाद रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।रणदीप सुरजेवाला ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सभी विधायकों को धन्यवाद दिया।
Tags:    

Similar News

-->