Ajmerअजमेर: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का रविवार 3 अगस्त को अजमेर आगमन प्रस्तावित है। वे अपराह्न 4 बजे अजमेर पहुंचेंगी और इसके पश्चात अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की मातृ शक्ति द्वारा आयोजित 'मानसून फेस्ट 2025' कार्यक्रम में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम ब्यावर रोड स्थित डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला समूहों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं आमजन की व्यापक उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री महिला समूहों को संबोधित करेंगी और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण योजनाओं, विकास कार्यों और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों की जानकारी साझा करेंगी। आयोजन में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
Tags: