Ajmer अजमेर। राजस्व मण्डल में द्वितीय शनिवार 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्री काउंसलिंग के लिए लोक अदालत की भावना से आपसी समझाईश के आधार पर प्रकरणों के निस्तारण करने के लिए प्री काउंसलिंग बैंच का गठन किया गया है। इसमें सेवानिवृत्त आरएएस सुरेश कुमार सिन्धी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री अर्जुन यादव एवं श्री दिनेश वैष्णव को लगाया गया है। इस प्री-काउंसलिंग बैंच के लिए 455 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।