Ajmer: आनासागर झील के गेट किए गए बंद

Update: 2025-06-14 05:34 GMT
Ajmer अजमेर । आनासागर झील के जल स्तर के सुरक्षित लेवल तक पहुंचने पर झील के गेट को शुक्रवार को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में बन्द किया गया। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं प्रशासन के द्वारा आनासागर झील के गेट 30 मई को खोलने का निर्णय लिया गया। उस समय झील का गेज 13 फीट था। इसे बारिश से पहले 10 फीट के सुरक्षित लेवल तक धीरे धीरे लाया गया। वर्तमान में झील में जल का स्तर सुरक्षित लेवल पर होने के कारण झील के गेटों को बन्द किया गया है। इससे निचले इलाकों में बारिश के दौरान जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को गेट की आवश्यक जांच कर मरम्मत समय पर करने के निर्देश दिए गए।
Tags:    

Similar News

null