Ajmer : पशु पंजीकरण के लिए किया प्रोत्साहित

Update: 2025-01-22 14:28 GMT
Ajmer अजमेर । ब्लॉक वेटनरी हेल्थ ऑफिस पशु चिकित्सालय अरांई के प्रांगण में भारत सरकार पशुपालन एवं डेयरी विभाग केंद्रीय पशु पंजीकरण योजना अजमेर द्वारा पशुपालक जागरूकता एवं प्रचार प्रचार शिविर का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय निरीक्षक केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना श्री सोमवीर सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। पंजीकरण से होने वाले लाभों को विस्तार से समझाया। नस्ल सुधार के लिए अपने पशुओं को गर्भाधान करवाते समय उच्च गुणवत्ता प्राप्त सांड से गर्भित करवाने या कृत्रिम गर्भाधान से गर्भित करवाने का आह्वान किया। इससे किसान की आय में वृद्धि हो वह पशुपालक की दैनिक स्थिति सुदृढ़ हो।
इस अवसर पर ब्लॉक वेटनरी हेल्थ ऑफिस पशु चिकित्सालय अराई में पशु चिकित्सक छोटा लांबा प्रभारी डॉ. अमित कुमार द्वारा पशुपालकों को मुख्यमंत्राी मंगला पशु बीमा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। ब्लॉक वेटनरी हेल्थ ऑफिस अराई के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिलेश गोलिया द्वारा विभाग द्वारा पशुपालकों को रोग प्रतिरोधक टीकाकरण इत्यादि की जानकारी दी व पंपलेट भी वितरित किए गए।
मोबाइल वेटरनरी यूनिट के डॉ. कृष्ण कुमार सेनी द्वारा पशुपालकों को कृमिनाशक दवाओं, पशु आहार, पशु प्रबंधन व पशुओं को खनिज मिश्रण देना क्यों जरूरी है इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। आयोजन को सफल बनाने में स्टॉकमेन श्री पवन कुमार जांगिड एवं पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशुधन सहायक श्री शिवराज ने भी अहम भूमिका अदा की।
Tags:    

Similar News