Ajmer: लेक्चरर एंड कोच भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर उपलब्ध

Update: 2026-06-16 06:29 GMT

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 अंतर्गत जनरल अवेयरनेस एंड जनरल साइंस (ग्रुप - बी), पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, बायोलॉजी, संस्कृत, फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स की मॉडल उतर कुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतर कुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 17 से 19 जून 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट की जा सकेगीं। परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति के साथ वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षाओं में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक 17 से 19 जून 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

Tags:    

Similar News