Agra: एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से अफरा-तफरी, राहत कार्य जारी

Update: 2025-05-27 09:25 GMT
Agra आगरा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो स्लीपर बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा मकनपुर के पास हुआ, जहां एक बस लखनऊ की ओर जा रही थी और दूसरी बस तेज रफ्तार में पीछे से आ रही थी। इस दौरान दोनों बसों मे जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद आगे जा रही बस पलट गई और दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कुल 26 यात्री घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
एक बस ने दूसरे को पीछे से मारी टक्कर
दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे दिल्ली से गोंडा जा रही एक स्लीपर बस, जो लगभग 40 सवारियों को लेकर चल रही थी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मकनपुर के पास थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही दूसरी स्लीपर बस, जो सिद्धार्थ नगर जा रही थी, ने पीछे से टक्कर मारी। जोरदार टक्कर से आगे जा रही बस पलट गई, और यात्री चीख-पुकार मच गई।
कानपुर में हो रहा घायलों का उपचार…
हादसे के बाद, यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बसों से बाहर निकाला और 15 एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीएचसी भेजा। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 15 घायलों को कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे, उन्हें घटनास्थल से ही दूसरी बसों से भेज दिया गया।
हादसे का मुख्य कारण झपकी आना
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे का कारण चालक को झपकी आना था। आगे जा रही बस के चालक को टक्कर मारने के बाद दोनों बसों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों चालकों की तलाश कर रही है।
घायलों के नाम…
हादसे में घायलों में शामिल लोगों के नाम इस प्रकार हैं:
दिलीप सिंह (28) – दिल्ली
केशव (45) – महाराजगंज
अनंत राम (18) – बाराबंकी
शिवपूजन (33) – नेपाल
बलराम चौहान (41) – सिद्धार्थ नगर
वीरेंद्र कुमार (42) – सिद्धार्थ नगर
रघुनाथ (60) – सिद्धार्थ नगर
अजय यादव (28) – नई दिल्ली
राजेश कुमार (47) – बस्ती
दुर्गेश (30) – बस्ती
जीदालाल (50) – सिद्धार्थ नगर
रूही सिंह (12) – गुड़गांव
हेमलता सिंह (22) – दिल्ली
संत कुमार (44) – सिद्धार्थ नगर
मनमोहन (35) – गोंडा
अभय प्रताप सिंह (32) – गोंडा
अजय यादव (28) – दिल्ली
रामनेवल (52) – अयोध्या
अनिल (18) – सिद्धार्थ नगर
अलका सिंह (32) – दिल्ली
आंशी सिंह (17) – बिहार
शगुन सिंह (16) – बिहार
रूही (6) – सिद्धार्थ नगर
इंद्रजीत (52) – सिद्धार्थ नगर
मोहम्मद सैफ (24) – बलरामपुर
रूबी सिंह (38) – सिद्धार्थ नगर
पप्पी सिंह (38) – सिद्धार्थ नगर
पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बसों को क्रेन की मदद से हटवाया। मामले की जांच जारी है और दोनों बसों के चालकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चालक के झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ जब यात्री बसों में यात्रा कर रहे थे और इस तरह के हादसे के कारण यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
Tags:    

Similar News