अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने सपरिवार किया मतदान

Update: 2024-04-19 09:21 GMT
 जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपरिवार मतदान किया। श्रीमती सिंह प्रातः 11:30 बजे गांधीनगर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र पर पहुंची। उन्होंने अपनी बारी आने पर मतदान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की।
Tags:    

Similar News

-->