जोधपुर: भारतीय किसान उर्वरक सहकारी समिति के चुनावों में बालेसर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष सवाईसिंह इंदा खारी बेरी को इफको के अखिल भारतीय सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। इनके निर्वाचन पर बालेसर कस्बे के सहकारी समिति सदस्यों ने खुशी जताते हुए स्वागत िकया।

इस दौरान चैनसिंह इंदा, महेंद्रसिंह इंदा, भंवरसिंह जलंधर नगर, जबरसिंह इंदा, देवनगर क्रय-विक्रय समिति के गणपतसिंह इंदा, कालूसिंह दुर्गावता, चनणसिंह दुर्गावता आदि मौजूद थे। इस मौके सवाइसिंह ने कहा कि वे किसानों के हितों को लेकर संघर्षरत रहेंगे। किसानों की बात केंद्र एवं राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे एवं किसानों को अधिकतम फायदा कैसे हो इसको लेकर प्रयास करेंगे।

Tags: