सब्जी विक्रेता के घर में चोरी, बक्से लेकर भागे चोर
रात के अंधेरे में चोरों ने घर से बक्से किए पार
जोधपुर: शहर के निकटवर्ती नारवा खिंचियान गांव में रामदेव मंदिर के पीछे एक घर में चोरी हो गई। रात को खुले दरवाजे का फायदा उठाकर चोर अंदर दाखिल हुए और बक्से उठाकर ले गए। बक्से में रखे दो लाख की नगदी के साथ सोने चांदी के आभूषण ले गए। सुबह परिवार मे जाग होने पर घटना का पता लगा। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि नारवा खिंचियान रामदेव मंदिर के पीछे रहने वाले किशनलाल पुत्र मांगीलाल मेधवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सब्जी का ठेला लगाता है। परिवार सहित रात को घर में सो रहा था। मुख्य दरवाजा खुला था। तब आधी रात को चोर दाखिल हुए और कमरें में रखे बक्से उठाकर ले गए। सूने स्थान पर ले जाकर बक्से से दो लाख की नगदी, तीन- चार तोला सोना और 700-800 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। एक अन्य बक्से में रखी सुरक्षित रह गई।
थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि आस पास सीसीटीवी नहीं है। फिलहाल आने जाने मार्ग से पता लगाया जा रहा है। चोरों की संख्या एक या दो हो सकती है।