कहासुनी को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर ताबतोड़ मारे चाकू

Update: 2023-02-28 14:20 GMT
कोटा। कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी में एक दोस्त ने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। युवक के पेट, जांघ, कूल्हे, हाथ,कंघे सहित पीठ में 7 से 8 घाव लगे है। फिलहाल युवक बोलने की स्थिति में नही है। इस कारण झगड़े का कारण सामने नही आया। घायल युवक गौरव (25) छावनी रामचंद्रपूरा का निवासी है। और सरिए की फैक्ट्री में काम करता है।
युवक के जीजा रामविलास ने बताया कि गौरव परिवार में इकलौता है। उसकी मां के साथ रहता है। रविवार को उसकी छुट्टी थी। शाम को किसी दोस्त के साथ पार्टी में गया था। रात को वापस नहीं लौटा। तड़के 4 बजे करीब पुलिस ने उसके हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना दी। तब जाकर मौके आए। उसके शरीर पर कई जगह चाकू के घाव लगे है। उसकी बोलने की स्थिति नहीं है। उसे ऑपरेशन थियेटर में लिया गया है। कुन्हाड़ी पुलिस ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में घूम रहा था। सामुदायिक भवन के पास आपस में ही किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया। जिसे उसके दोस्त ही हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। घायल युवक के बयान के बाद ही झगड़े का कारण सामने आएगा।
Tags:    

Similar News