तेज रफ्तार कार पलटने से 5 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

बड़ा हादसा

Update: 2021-11-07 12:23 GMT

राजस्थान के जैसलमेर में तेज रफ्तार कार के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार को हुई। घटना जैसलमेर के रामगढ़ इलाके में हुई। कार में सवार लोग तनोट माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और श्रीगंगानगर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। संभवत: इसी वजह से ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से डैमेज हो गई। घटनास्थल पर सबसे पहले सीमा सुरक्षा बल के जवान पहुंचे थे। दैनिक भाष्कर के मुताबिक जवानों ने एंबुलेंस की सहायता से दो महिलाओं को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने गांववालों की सहायता से कार में फंसे लोगों के शव को निकाला।

इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पां लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। गहलोत ने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

Tags:    

Similar News