ग्राम पंचायत उजौली में ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ 22 खातों का आपसी सहमति से बंटवारा

Update: 2025-10-01 13:30 GMT
Khairthal-Tijara खैरथल-तिजारा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उजौली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग की पहल से लंबे समय से लंबित खातों के विभाजन का समाधान किया गया।
शिविर में प्रभारी धर्मेन्द्र मीणा तहसीलदार, सह प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक आदर्श यादव, पटवारी मनोज कुमार, पटवारी हेमन्त कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रविन्द्र सिंह यादव एवं सरपंच ओमप्रकाश की उपस्थिति में काश्तकारों को खाता विभाजन के महत्व और इससे मिलने वाले सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
शिविर के दौरान अधिकारियों की समझाइश के बाद काश्तकार आपसी सहमति से खाता विभाजन के लिए तैयार हुए। ग्राम जाटूवास, तहसील कोटकासिम के खाताधारक जलसिंह, भूपसिंह, गस्तराम, बलराग, सन्दीप, धर्मेन्द्र, नीरज, धीरज, कमलेश देवी, बीरा देवी, समोती देवी, पूनम एवं कविता के खातों (खाता संख्या 327, 331, 272, 273) का आपसी सहमति से विभाजन कर कुल 22 खातों में जमीन का बंटवारा किया गया।
प्रार्थियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनके वर्षों पुराने विवाद का निपटारा हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Tags:    

Similar News