झुंझुनूं: कस्बे के तपस्वी आश्रम पर महंत बर्फानी बाबा के सानिध्य में तपस्वी जी महाराज की पुण्यतिथि पर एक हजार 111 लीटर दूध की खीर बनाकर भंडारा किया गया। त्रिलोकचंद शर्मा व देवकी नवहाल के अनुसार होली के दूसरे दिन धुलंडी पर हुए भंडारे में कस्बे के अलावा नजदीकी गांवों के श्रद्धालुओं व साधु संतों ने खीर की प्रसादी पाई।

इस अवसर पर देवकी महाराज, राजेन्द्र मिश्रा, प्रकाश माटोलिया, संजय नवहाल, बिजू महाराज, रतन लाल स्वामी, चांदमल राव, पवन नवहाल, घनश्याम शर्मा, गोवर्धन शर्मा, राजू नवहाल, मनोज सैनी, किशन सैनी, पिलानी खुर्द पंचायत के पूर्व सरपंच सोहनलाल मौजूद थे।

Tags: