अमरनाथ के दर्शन करा करौली के 11 सदस्य सकुशल लौटे हिंडौन

करौली के 11 सदस्य सकुशल लौटे हिंडौन

Update: 2022-07-21 05:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। करौली, करौली अमरनाथ यात्रा पर गया 11 सदस्यों का दल सोमवार को वापस सकुशल लौट आया। हर हर महादेव के जयकारे के साथ स्टेशन पर यात्री उतरे और अपनी सुखद व कुशल यात्रा के बारे में परिजनों को अवगत करवाया। इस दौरान दीन दयाल गुप्ता, आशुतोष गुप्ता,पुनीत,नरेंद्र शुक्ला, बाबूलाल गुप्ता, पिंटू गुप्ता, मनोज शर्मा एवं परिजनों द्वारा द्वारा 11 सदस्य दलों का स्वागत किया गया। हिंडौन से 11 सदस्य दल अमरनाथ यात्रा के लिए 10 जुलाई को गया था, जो अपनी सकुशल यात्रा कर 18 जुलाई सोमवार को वापस हिंडौन आया है। बातचीत के दौरान यात्रियों ने बताया कि उनकी अमरनाथ की यात्रा सकुशल रही।सरकार की तरफ से यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था अमरनाथ यात्रा के दौरान रही। दल में पवन कुमार गुप्ता,राजेंद्र सिंह गुर्जर,दिनेश गुर्जर,राजेश गुर्जर, लाखन सिंह, नरेंद्र, पंकज कुमार, सोमदत्त, टीकम सिंह,सतपाल,धर्मराज आदि रहे।


Tags:    

Similar News