सोना छुपाने का अजीब तरीका, एअरपोर्ट पे पकडे गए सोना तस्कर

सोना तस्कर

Update: 2022-05-29 11:59 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जयपुर में गोल्ड तस्करी का एक अनोखा केस सामने आया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार तडके जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री से करीब 2.33 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है। तस्कर प्रेस के अंदर छुपाकर यह सोना लाया था। यह यात्री मस्कट से सलाम एयर की उड़ान से आया था।

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोने को प्रेस के अंदर इस तरह से रखा गया था कि इसे निकालने में काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। सबसे पहले प्रेस की पूरी बॉडी को खोला गया। इसके बाद भी सोना नहीं निकला। तब प्रेस के सबसे नीचे वाले हिस्से को अलग किया गया। इसके बाद भी सोना मिल नहीं रहा था तो आयरन कटर मंगाकर उसे काटा गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब आधे घंटे का वक्त लग गया।

Tags:    

Similar News

-->