Punjab.पंजाब: चारा काटने वाली मशीन में दुपट्टा फँसने और अचानक झटके से गर्दन की हड्डी टूटने से 52 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। खरड़ निवासी अमन, गायों को चारा डालने के लिए फेज 1 स्थित एक गौशाला गई थी। उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में उसकी एक बेटी है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags: