Jalandhar.जालंधर: चालू सीजन के दौरान 3.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करने के उद्देश्य से जिले में खरीद शुरू कर दी गई है। कल तक राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा 603.10 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने बताया कि 3.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है तथा खरीद सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 42 अनाज मंडियां और कुछ अस्थायी मंडियां स्थापित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि गेहूं की रोजाना आवक करीब 500 मीट्रिक टन है, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना किसी परेशानी के खरीद के लिए एडीसी (जनरल) नवनीत कौर बल को भुलथ सब-डिवीजन और एडीसी (जनरल) डॉ. अक्षिता गुप्ता को फगवाड़ा और एडीसी (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा को सुल्तानपुर लोधी और कपूरथला के लिए सुपरवाइजरी अफसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी एसडीएम को अपने-अपने सब-डिवीजन के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया गया है तथा उन्हें रोजाना मंडियों का दौरा करने के लिए कहा गया है।