Weather Update: आज पंजाब में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, लुधियाना में छाए बादल

पंजाब में दाे दिन तेज बारिश के बाद रविवार काे भी कई जगह तेज धूप खिली।

Update: 2022-06-19 07:08 GMT

लुधियाना।  पंजाब में दाे दिन तेज बारिश के बाद रविवार काे भी कई जगह तेज धूप खिली। इससे पहले शनिवार काे गुरदासपुर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में हल्की बारिश हुई थी। कृषि माहिरों के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव से गर्मी से तो राहत मिली है, वहीं इससे फसलों को बहुत फायदा होगा। हालांकि आज भी माैसम विभाग ने कई स्थानाें पर आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

दूसरी तरफ जालंधर में शनिवार काे तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार रविवार को भी पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। खासकर, पहाड़ों के साथ लगते जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब में हर राेज माैसम में नए बदलाव देखने काे मिल रहे हैं।

शहर में सुबह से ही बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। शहर में कभी कुछ देर के लिए तेज धूप निकल रही है, तो कभी बादल आ रहे हैं। जिसकी वजह से लोग भी असमंजस में हैं। वहीं आज हवा भी बंद है।जिससे गर्मी की चुभन महसूस हो रही है। आज सुबह आठ बजे पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा।जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 166 के स्तर पर रहा।

कल भी छाए रह सकते हैं बादल

मौसम विभाग की मानें तो आज भी भारी बारिश की संभावना है। बारिश दोपहर 12 बजे के बाद हो सकती है। वहीं कल भी बारिश और बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बादल छा रहे हैं और बारिश हो रही है।
Tags:    

Similar News