खुले में पेशाब करने पर रोका था; हथियार लेकर घुसे, 6 बाइकें जलाई; 3 घायल

घुसे, 6 बाइकें जलाई; 3 घायल

Update: 2023-08-10 14:47 GMT
तरनतारन के गांव कोट धर्म चंद में युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इन्हें महिलाओं ने खुले में पेशाब करने से रोका था। जिसके बाद युवक हथियारों से लैस होकर पांच घरों में घुस गए और घर का सामान तहस-नहस कर दिया।
करीब 6 बाइकें चला दी गईं। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने मोटरसाइकिलों में आग लगाने और घर में तोड़फोड़ करने के बाद डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला समेत तीन लोग घायल
इस हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। इनकी पहचान सिमरन कौर, लखबीर सिंह और जोबन के रूप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल झबल थाने की पुलिस ने जली हुई मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ युवक घर की महिलाओं के सामने खुले में पेशाब कर रहे थे। जिन्हें ऐसा करने से रोका गया था। इसी बात की रंजिश रख उन्होंने उन पर हमला कर दिया। महिला ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Tags:    

Similar News

-->