Ludhiana.लुधियाना: दो और लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें एक 44 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय महिला शामिल है। पहला मरीज शहरी क्षेत्र का है और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र का। अब लुधियाना जिले में कुल पॉजिटिव मामले 23 हो गए हैं।
फिलहाल जिले में 12 सक्रिय मामले हैं और अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। सिविल सर्जन रमनदीप कौर ने शहर के लोगों को सलाह दी है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें और अगर उन्हें फ्लू जैसे लक्षण दिखें तो जांच करवाएं।