दो घंटे की बारिश ने मोहाली में बनी आफत, घरों में घुसा पानी

पंजाब न्यूज़

Update: 2022-07-06 07:44 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब के मोहाली में दो घंटे की बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। कई इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई सड़कों को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। बिजली आपूर्ति भी ठप कर दी गई। दमकल विभाग और नगर निगम ने मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है कि स्थिति सुधारने में अभी समय लग सकता है।

बुधवार सुबह तेज बारिश शुरू हुई। लोग जब जगे तो चारों तरफ जलभराव था। करीब दो घंटे की बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। खासकर फेस 4, 5 , और 7 के लोग दिक्कत में आ गए। स्थानीय पार्षदों को सूचित किया गया। इसके बाद इलाके में पंप लगाकर पानी निकालना शुरू किया गया। जबकि पीटीएल चौक से फेज- 3 और 5 की तरफ जाने वाली सड़क को बंद कर दिया, क्योंकि पानी अधिक होने की वजह से गाड़ी निकालना खतरे से खाली नहीं था।
मोहाली में अधिक बरसात में हमेशा लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। पिछले पांच साल से लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। नगर निगम और गमाडा ने कई एजेंसियों से सर्वे तक करवाया मगर जनता को अभी राहत नहीं मिली। आईआईटी मुंबई और पैक चंडीगढ़ ने नगर निगम को कई सुझाव दिए थे। इनमें से कुछ पर काम हुआ है लेकिन बाकी प्रोजेक्ट अभी अधर पर हैं।
Tags:    

Similar News

-->