2 पक्षों में जबरदस्त टकराव, पुलिस के सामने चले ईंट-पत्थर

बड़ी खबर

Update: 2022-10-07 13:44 GMT
अमृतसर। छेहरटा के अंतर्गत पड़ते इलाका भल्ला कॉलोनी की सी.सी.टी.वी. सामने आई है। जिले में 2 पक्षों में जबरदस्त टकराव होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार दशहरे के दिन 2 युवकों में झगड़ा हो गया था जिसमें अरुण नाम युवक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस पीड़ित अरुण के घर उसके बयान दर्ज करने गई थी। जिस दौरान पुलिस पीड़ित के बयान लेने गई।
उस समय आरोपी युवक अपने साथियों के साथ वहीं पहुंच गया और ईंट पत्थरों से उसके घर पर हमला किया। इस घटना दौरान पुलिस पीड़ित के घर पर ही थी। पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News