Punjab पंजाब: सोमवार सुबह रोपड़ शहर के पास भाखड़ा मेन लाइन नहर पर एक पुल के निर्माण कार्य के कारण रोपड़-चंडीगढ़ हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। यह जाम लगभग 8 किलोमीटर लंबा था, जिससे हजारों वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।
यह ट्रैफिक सुबह के पीक घंटों के दौरान हुआ, जब निर्माण कंपनी ने पुल के खंभे लगाने का काम शुरू किया। यात्रियों ने स्थानीय प्रशासन को आरोपित किया कि पुल निर्माण के बावजूद ट्रैफिक डायवर्ट करने का उचित इंतजाम नहीं किया गया।