कृपाण से हमला कर लूटपाट, निहंग वेश में तीन बदमाशों ने मचाया आतंक

Update: 2025-07-08 15:37 GMT
mohali मोहाली : चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। निहंग के वेश में आए तीन बदमाशों ने कार सवार चार लोगों से लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
कार में महिला भी सवार थी और आरोपियों ने उसका मोबाइल भी लूट लिया। हालांकि मुल्लांपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह और अकाल सिंह के तौर पर हुई है। न्यू चंडीगढ़ निहंग बाना पहने और चेहरे ढके हुए तीन युवकों ने कृपाण से हमला कर कार सवार चार लोगों से मोबाइल छीन लिया।
कार सवार अमृतपाल सिंह की शिकायत पर मुल्लांपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपी युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 311, 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनका दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
Tags:    

Similar News