पंजाब के इन लीडरों को जान का खतरा, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

बड़ी खबर

Update: 2022-08-20 13:57 GMT
चंडीगढ़। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को अलर्ट जारी किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के कई लीडरों को जान का खतरा है। इसे लेकर डी.जी.पी. को चौकस रहने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिन लीडरों की जान को खतरा है उनकी सूची खुफिया एजेंसी ने पंजाब भेज दी है। इस सूची में पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंद्र सिंगला, गुरकीरत सिंह कोटली के साथ-साथ परमिंद्र सिंह पिंकी शामिल है।
Tags:    

Similar News