रहस्यमयी हालत में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर

बड़ी खबर

Update: 2022-08-24 14:14 GMT
रहस्यमयी हालत में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर
  • whatsapp icon
बटाला। बटाला के समीप गांव अम्मोनंगल में एक युवक ने खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना रंगड़ एस.एच.ओ. मनबीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गत रात गांव अम्मोनंगल निवासी एक युवक ने रहस्यमयी हालत में खुद को गोली मार ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस को दी गई जानकारी में नौवजान के पिता सरदूल सिंह निवासी वैरोनंगल ने बताया कि उसका पुत्र मंजीत सिंह गांव अम्मोनंगल में सैलून चलाता है।
देर रात जब वह घर नहीं लौटा, तो वे उसे उसके सैलून में देखने गए, जहां उनके बेटे ने खुद को गोली मार ली थी और बेहोश पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि इसके बाद मंजीत सिंह को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, इस मामले की जांच कर रहे एस.एच.ओ. मनबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News