Chandigarh चंडीगढ़; केंद्र सरकार ने 4 मई 2025 को चंडीगढ़ में किसान संगठनों के साथ होने वाली बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया है। कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुरन चंद्र किशन ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वे इस चर्चा में पंजाब सरकार के अधिकारियों को भी शामिल होने की अनुमति दें।
सरकार का मानना है कि पंजाब सरकार की भागीदारी से बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर समुचित और व्यावहारिक समाधान तलाशना संभव होगा। कृषि मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैठक को आगे की तारीख में पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
यह निर्णय ऐसे समय आया है जब केंद्र और किसान संगठनों के बीच MSP, कर्ज माफी और अन्य कृषि सुधारों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।