Punjab.पंजाब: आज सुबह शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दस फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। खराब मौसम की वजह से तीन आने वाली और सात जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।
सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली और पुणे से आने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। मुंबई, गोवा, लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स भी कैंसिल करनी पड़ीं। पिछले एक हफ्ते से इन बड़े शहरों के लिए फ्लाइट ऑपरेशन बाधित हैं।
Tags: