खेल ट्रायल आज परसों होंगे

Update: 2023-09-29 11:02 GMT
खेदां वतन पंजाब दियां 2023 के तहत राज्य स्तरीय खेल पंजाब के विभिन्न जिलों में 10-25 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। अमृतसर से खिलाड़ी खेलों में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं। कुछ खेलों के जिला स्तरीय टूर्नामेंट अमृतसर में नहीं हुए, इन खेलों के ट्रायल अब शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी सुखचैन सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को जिम्नास्टिक का ट्रायल बीबीके डीएवी कॉलेज (गर्ल्स) में होगा। 30 सितंबर को पीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर ब्वॉयज में जिम्नास्टिक का ट्रायल होगा। रग्बी का ट्रायल एक अक्टूबर को गुरुनानक स्टेडियम में होगा।
Tags:    

Similar News

-->