एस.जी.पी.सी. मामले में विरसा सिंह वल्टोहा का भाजपा पर हमला, दिया यह बयान

बड़ी खबर

Update: 2022-11-08 17:37 GMT
अमृतसर। एस.जी.पी.सी. मामले पर वल्टोहा का बड़ा बयान सामने आया है। वल्टोहा ने इस मुद्दे पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी सिख मसलों पर दखलअंदाजी नहीं हुई, यह पहली बार है कि भाजपा इस मुद्दे पर दखलअंदाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन टूटने के बाद भाजपा पहली बार एस.जी.पी.सी. मामलों में दखल दे रही है।
जिक्रयोग्य है कि एस.जी.पी.सी. कमेटी के चुनाव कल होने जा रहे हैं। इसे लेकर आज अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा एक अहम मीटिंग भी की गई। इस मीटिंग में शामिल होने पहुंचे अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने बीबी जगीर कौर और सुखदेव सिंह ढींडसा पर शाब्दिक हमले किए। उन्होंने कहा बीबी जगीर कौर और सुखदेव सिंह ढींडसा को चार वोटों से जयादा वोटें नहीं मिलेंगी।
Tags:    

Similar News