धर्म परिवर्तन के खिलाफ SGPC सख्त, 117 प्रचारकों की बनाई टीम

बड़ी खबर

Update: 2022-09-17 14:30 GMT
अमृतसर। धर्म परिवर्तन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन सब को लेकर एस.जी.पी.सी. सख्त हो चुकी है। इन मामलों को रोकने के लिए और लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कमेटी ने एक टीम का गठन किया है। इस टीम में 117 प्रचारकों को शामिल किया गया है। एस.जी.पी.सी. प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। इसके लिए कमेटी ने एक टीम बनाई है। इस टीम में 117 प्रचारक शामिल होंगे। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार ये प्रचारक सरहदी क्षेत्रों में जाकर सिख धर्म का प्रचार करेंगे। ये वालंटियर साथ ही गुमराह हो चुके लोगों को वापिस धर्म के साथ जोड़ने का काम करेंगे।
Tags:    

Similar News